जमानियां। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के शुभ अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र जमानियां में बुधवार को सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रवज्जलित कर विकास खंड अधिकारी अरविंद कुमार यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने दिव्यांग बच्चों द्वारा तहसील स्तरीय कार्यक्रम खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उक्त मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज में सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाना तथा उनकी क्षमताओं को उजागर करना है। इस अवसर पर कई स्थानों पर दिव्यांग बच्चों के बीच संगीत और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज के अन्य बच्चों के बराबर समझना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इन कार्यक्रमों से समाज में दिव्यांगता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। और उन्हें भी बराबरी का अवसर मिलने लगता है। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने दौड़, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान प्रतियोगिता में सफल दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। जिससे उनका हौसला और बढ़ाया जाए। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल और बैसाखी जैसी सहायक सामग्री वितरण किया जाए। इसके लिए जिले के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। उक्त मौके पर सुरेन्द्र सिंह यादव, गोरख के साथ सैकड़ों दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया