विजय कुमार प्रजापति की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान मंदिर और शिव कचहरी के दिवंगत महंत स्व केदारनाथ पाठक पुत्र और महंत बच्चा पाठक के पिता हरि गोपाल पाठक (72) का बुधवार को उनके टेढ़ीनीम आवास पर उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र और मंदिर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके छोटे बेटे राजू पाठक ने बताया कि, पापा लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे, इलाज चल रहा था। बुधवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे मुन्ना पाठक ने दी। हरिगोपाल अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे-बहू और नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। निधन पर मंदिर परिवार महंत नील मिश्रा, महंत रमेश गिरि, सतीश गिरि सहित राजनीति से जुड़े वरिष्ठ नेता गुलशन कपूर, लक्ष्मीकांत मिश्र उर्फ़ किसमिस गुरु, विष्णु सेठ, काल भैरव मंदिर के महंत नवीन गिरी, किशन दीक्षित, शनि देव मंदिर के महंत जितेंद्र गिरी, बाबा के सप्तऋषि आरती के प्रधान अर्चक गुड्डू महाराज ने श्रद्धाजलि अर्पित की।