वाराणसी :- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की विधि विधान से पूजा करते हुए बसंतोत्सव का पर्व मनाया। बसंत पंचमी के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.मिथिलेश सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति की समृद्धता का पर्व है। यह पर्व ना केवल प्रकृति के नवजीवन और सृजनशीलता का प्रतीक है, बल्कि विद्या, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से जीवन में समृद्धि और खुशियां बढ़ती है तथा हमें यह सिखाती है कि जीवन में परिवर्तन अवश्य संभव है, और हमें हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए। जिस तरह से प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है इस तरह हमें भी अपने जीवन में नयी ऊर्जा और नये उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बसंत पंचमी की अवसर पर महाविद्यालय की दोनों परिसर बुलानाला और परमानंदपुर में माता सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। छात्राओं द्वारा मंत्रोच्चारण व सरस्वती वंदना की गयी।इस अवसर पर प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह, महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पूजा के बाद सभी छात्राओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
Link WhatsApp