वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बुलानाला वाराणसी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बायोगैस सोलर इंटीग्रेशन, माइक्रोवियल फ्यूल सेल, बायो फिल्ट्रेशन, बायो फर्टिलाइजर हाइड्रोपोनिक, सीवेज वेस्टपावर ट्रीटमेंट, इंडस्ट्रियल वेस्ट पावर ट्रीटमेंट, डीएनए रैपलिकेशन पर वर्किंग मॉडल बनाया गया। शिक्षकों द्वारा छात्राओं द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और उनके द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की गयी। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डा. विभा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव बिषयक वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पक्ष में एआई की उपयोगिता एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में अपने विचार रखें। विपक्ष में छात्राओं ने जोर देकर एआई से रोजगार में कमी आने एवं ऊर्जा की अधिकतम खपत तथा इससे उत्पन्न नए सामाजिक संरचना से पनपने वाले नए खतरों से भी आगाह किया। 16 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डा. जेपी शर्मा और डॉ विनोद उपाध्याय रहे। पक्ष में सुफिया परवीन प्रथम, जया वर्मा द्वितीय एवं अंजली मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एवं विपक्ष में विशाखा साह प्रथम, चांदनी जायसवाल द्वितीय, एवं तेजस्विनी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजना मिश्रा एवं गुनगुन सेठ को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रोफेसर आकाश ने एआई के सामाजिक एवं आर्थिक लाभ एवं हानि के बारे में छात्राओं को बताया। डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर आकाश ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनीषा श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापित भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ शुभा सक्सेना द्वारा किया गया। प्रदूषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर पिंकी त्रिपाठी, शिवानी सिंह, डॉक्टर आभा श्रीवास्तव,डा.वन्दना,डा. बद्री विशाल तथा सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।