Follow us on

अघोर पीठ, पड़ाव में लोलार्क षष्ठी के साथ शुरू हुआ दो दिनी कार्यक्रम

Share this post:

रिपोर्ट विजय  कुमार वाराणसी। भाद्र शुक्ल सप्तमी, शुक्रवार 18 सितम्बर को अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव में अघोरेश्वर भगवान राम की 90वीं जयंती पर्व श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। 17 सितम्बर से अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 426वें जन्म षष्ठी (लोलार्क षष्ठी) पर्व के साथ ही दो दिवसीय जयंती पर्व के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ था। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के देशभर से सैकड़ों सदस्यशिष्यगण उपस्थित होकर दर्शन-पूजन करके अपनी-अपनी श्रद्धा निवेदित किये।

 

प्रातःकालीन सफाई-श्रमदान के साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाली, जो पड़ाव आश्रम से अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, अघोरेश्वर भगवान राम घाट तक गई। वहाँ अघोरेश्वर महाप्रभु कि समाधी के दर्शन-पूजन के साथ गंगाजलयुक्त कलश लेकर श्रद्धालुगण वापस आये। सुबह 8 बजे गुरुपद संभव राम ने आश्रम के गणेश पीठ स्थित अघोरेश्वर भगवान राम के चिरकालिक आसन का विधिवत् पूजन किया। तत्पश्चात् पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। इसके पश्चात् बाबा ने आश्रम के उपासना स्थल (चिरकुट देवी विहार) में हवन-पूजन किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद विटारा किया गया। अपराह्न 3:30 बजे आश्रम के देवी विहार में कल से प्रारंभ हुए अखंड संकीर्तन का समापन औघड़ गुरुपद संभव राम द्वारा आरती-पूजन के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x