Follow us on

अनियमित बिजली आपूर्ति से जूझ रहे। दुकानदार उपभोक्ता

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट                                जमानियां। भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति की अनियमितता से परेशान हैं। सुबह शाम शुरू होता है, लोकल फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। मंगलवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण दुकानदार गर्मी से राहत पाने के लिए हाथ वाली पंखा के साथ गमछा के सहारे लेने को मजबूर रहे। पूर्व ग्राम प्रधान एवं कपड़ा व्यवसाई मनोज कुमार कुशवाहा, वसीम अंसारी, इरफान खान सहित आदि दुकानदारों का कहना रहा कि चिलचिलाती धूप भीषण गर्मी के मौसम से छुटकारा दिलाने में बिजली आपूर्ति बाधित रहना काफी जोखिम बना हुआ है। गर्मी से परेशान दुकानदार उपभोक्ता व्यवस्था को कोसने के लिए मजबूर है। सबसे बुरी स्थिति बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद दुकानदारों को हाथ वाली पंखा या गमछा के सहारे गर्मी से निजाद पाने के लिए मजबूर है। तैनात अवर अभियंता सुबह और शाम ढलते ही अपना स्टेशन छोड़कर ऐसी आवास में जाकर आनंद लेते रहते है। जानकारी लेनेवाले लिए अवर अभियंता को समय से फोन किया जाता है। लेकिन फोन नहीं उठाते। जिसके चलते विद्युत व्यवस्था से दुकानदार उपभोक्ता सहित आवासीय लोगों का काफी बुराहाल होने लगा है। इस संबंध में जेई संजीव कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण कही ना कही लोकल फॉल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा डाल रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x