Follow us on

अपने गुरु प्रो.मनीष सिंह की लिखित पुस्तक का शिष्यों ने किया विमोचन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह एवं विभागीय सहयोगी डॉक्टर दुष्यंत कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ” एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर इंटरप्राइजेज इकोनॉमिक्स ” का शुक्रवार को विभागीय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कृषि अर्थशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा आस्था सिंह एवं साक्षी सिंह द्वारा विमोचन किया गया। यह पुस्तक प्रोफेसर मनीष सिंह द्वारा लिखित 11वीं पुस्तक है।जिसका विमोचन विमोचन शुक्रवार को किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार सिंह के साथ ही कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह विभागाध्यक्ष प्लांट पैथोलॉजी, प्रो. आलोक कुमार सिंह,प्रो.कुल भूषण आनंद, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रो. राकेश सिंह ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights