सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के कुशल मार्ग दर्शन के तहत स्टेशन पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय पुलिस बल के साथ बीएनएस में वांछित अभियुक्त को सुक्खू बिंद पुत्र जवाहिर बिंद निवासी ग्राम धमीना थाना कंदवा जनपद चंदौली उम्र 22 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर सेंट मैरी स्कूल के पास नियमानुसार हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अभियुक्त की मेडिकल परीक्षण कराने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त मौके पर कोतवाली पुलिस का, विनय कुमार,हे का, गोवर्धन यादव,सचिन कुमार आदि पुलिस कर्मी रहे।
Post Views: 10