अपर कृषि निदेशक ने उर्बरक वितरण एवं उपलब्धता का किया समीक्षा 

वाराणसी — किसान भाइयों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु शासन स्तर से नामित टास्क फोर्स के अधिकारी डॉक्टर आरके मौर्य अपर कृषि निदेशक भूमि संरक्षण द्वारा शनिवार को जनपद वाराणसी में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर डॉ. आरके मौर्य द्वारा जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साथ साधन सहकारी समिति आयर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समिति के सचिव दुर्गा मिश्रा उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान शिवम यादव, सुरेश यादव, संजय पटेल आदि जो मौके पर यूरिया क्रय किये थे। उनसे तथा कृषक लाल जी एवं शनि से जो रास्ते में लेकर जा रहे थे। वार्ता की गई संबंधित कृषकों द्वारा यूरिया निर्धारित दर पर प्राप्त किए जाने की पुष्टि की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक द्वारा किसान भाइयों को जानकारी दिया गया कि यूरिया का वास्तविक मूल्य प्रतिबोरी 2000/ से अधिक है। सरकार के द्वारा इस पर सब्सिडी दी जाती है। इस कारण आप सभी को यह सस्ते दर पर 266.50 रुपये मे यूरिया उपलब्ध हो पाती है। साथ ही किसान भाइयों से अपील किया गया कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही यूरिया ई-पोस मशीन में अंगूठा लगाकर क्रय करें।आप यदि आवश्यकता से अधिक यूरिया का प्रयोग करेंगे तो आपके फसल एवं भूमि दोनों के लिए हानिकारक होगा। इस अवसर पर अपर निदेशक के द्वारा जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी क्षेत्रों में उर्वरकों की उपलब्धता समान रूप से सुनिश्चित करायें तथा किसान भाइयों को निर्धारित दर पर ई-पोस मशीन से वितरण कराना सुनिश्चित करायें। यदि किसी उर्बरक विक्रेता के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री या ई-पास मशीन से अवैध रूप से खारिज किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही भी सूनिश्चित करें। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट वाराणसी 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x