कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़सिंह उर्फ मोनल की धारदार हथियार से हत्या करने वाले अभियुक्त लवकुश पटेल को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बड़ागांव क्षेत्रान्तर्गत मिर्जापुर के पास दिनांक 26.12.2025 की रात्रि में अश्वनी सिंह उर्फ मोनल पुत्र स्व० त्रिभुवन सिंह, उम्र लगभग 23 वर्ष, को अर्जुन पटेल उर्फ शनि पुत्र गोविंद पटेल, आर्यन पटेल उर्फ ठल्लू पुत्र गुलाब पटेल, लवकुश पटेल उर्फ लालू पुत्र सुरेश पटेल (निवासीगण मौजा इदिलपुर, ग्राम सभा प्रतापपट्टी, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी) तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद के दौरान मारपीट की गई।आरोप है कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से मृतक के पेट पर वार किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 526/25 धारा 191(3), 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे थे।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री वैभव बांगर द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रकरण में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना बड़ागांव की पुलिस टीम गठि कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसी क्रम में थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राय, उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ दूबे तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर इंदरखापुर चक्का सीमा पर स्थित पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त लवकुश पटेल उर्फ लालू पुत्र सुरेश पटेल निवासी ग्राम इदिलपुर नारेपर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही