Follow us on

अमन शांति एकता कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति पर्व पर किया पतंगों का वितरण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी ने अपने आरा मशीन बुद्धिपुर पठान टोली मोहल्ला में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सैकड़ों युवाओं में पतंगों का वितरण किया। बता दें कि भाजपा सरकार चाहें जितना हिन्दू मुस्लिम कराए। लेकिन अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी द्वारा यह दर्शाता है। कि मकर संक्रांति का पर्व पर सैकड़ों युवाओं में पतंग वितरण की क्योंकि त्योहार सिर्फ धार्मिक नहीं। बल्कि खुशियों और आपसी मेल-जोल का भी प्रतीक है। जहाँ बच्चे और युवा उत्साह से पतंगें उड़ाते हैं। और बाज़ार में पतंगों की मांग बढ़ जाती है। जिससे नगर कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन जाता है। यह पारंपरिक रूप से खुशहाली और सूर्य के उत्तरायण होने के स्वागत का एक जरिया है। प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व के मौके पर पतंग का वितरण कर खुशियां बनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक और वैज्ञानिक का काफी महत्व है। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है। और पतंग उड़ाने से धूप लगने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। जो सर्दियों में बीमारियों से बचाता है। मकर संक्रांति का पर्व खुशी और उल्लास का पर्व है। यह पर्व नए फसल के स्वागत, आपसी मेल-जोल और खुशियों का प्रतीक है। जिससे बच्चों और युवाओं में पतंगबाजी का क्रेज बढ़ जाता है। खान ने बताया कि परंपरा मान्यता है। कि भगवान राम ने मकर संक्रांति के दिन पहली पतंग उड़ाई थी। और तब से यह परंपरा चली आ रही है। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी ने बताया कि वितरण का महत्व जरूरतमंदों को मदद करना होता है। हर साल अमन शांति एकता कमेटी के तरफ से गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल, चूड़ा, गुड़ जैसी चीजें बांटकर पर्व की खुशियों में शामिल करती हैं। ताकि कोई भूखा न रहे। पतंगों का वितरण युवाओं के बीच उत्साह बढ़ाता है। और सामुदायिक भावना को मजबूत करता है। जिससे एक उत्सव जैसा माहौल बनता है। नेसार अहमद खान वारसी ने कहा कि मकर संक्रांति पर युवाओं में पतंगों का वितरण इस बात का प्रतीक है। कि यह त्योहार आनंद, दान और पारंपरिक खुशियों का एक बड़ा अवसर है। जिसमें हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उक्त मौके पर ओंकार खान, नेहाल खान, वारसी खान, निगार खान, शकील शाह, जियाउद्दीन अंसारी, आजाद इदरीसी, वसीम सहित आदि लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights