वाराणसी : उमाप्रेम नेत्रालय* हमेशा से उत्कृष्ट नेत्र सेवाओं के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में अस्पताल में नवीनतम “ *Contoura Vision + WaveLight EX500 Excimer Laser (Latest 2025 Model* )” तकनीक का शुभारंभ *श्री हंसराज विश्वकर्मा* (MLC), भाजपा जिलाध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
शुभारंभ के पश्चात् संबोधित करते हुए माननीय *श्री हंसराज विश्वकर्मा* जी ने कहा कि इस उन्नत तकनीक के शुरू होने से अब पूर्वांचल के मरीजों को चश्मा हटाने और बेहतर दृष्टि सुधार के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। यह मशीन सुरक्षित, तेज और विश्वस्तरीय परिणाम देने में सक्षम है।
प्रेस वार्ता के दौरान हॉस्पिटल निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ *डॉ. अरुण कुमार गुप्ता* ने बताया कि “Contoura Vision + EX500” तकनीक के माध्यम से नाइट विज़न में सुधार, ग्लेयर और हेलो में कमी तथा HD विज़न जैसी अधिक स्पष्ट और सटीक दृष्टि प्राप्त होती है। यह प्रक्रिया आधुनिक ‘टच-लेस लेज़र सर्जरी’ पर आधारित है, जिससे उपचार अधिक सुरक्षित, दर्द रहित और त्वरित रिकवरी के साथ पूरा हो जाता है।
अस्पताल की निदेशिका *श्रीमती शालिनी गुप्ता* ने कहा कि इस तकनीक की शुरुआत पूर्वांचल की चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हमारा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की नेत्र चिकित्सा सेवा अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।
*प्रेस वार्ता में डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. दिनकर, डॉ. अंजलि भारद्वाज एवं उमाप्रेम नेत्रालय की पूरी टीम उपस्थित रही! संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी