पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । बीती रात को थाना अहरौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए गो तस्कर पैदल बिहार गोवंश ले कर जा रहे है । थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा बैजू बाबा तपस्थली के जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में ग्राम हिनौता छातों के पास तस्करों को रोका गया । गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे ।थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी,जिसमें एक गो-तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है जबकि दो गो-तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना थाना चैनपुर कैमूर, जिला भभुआ, बिहार उम्र करीब 37 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। सीओ नक्सल ऑपरेशन ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध बन्दूक 12 बोर, 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 12 बोर तथा वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंश बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है- शिखा, सीओ नक्सल ऑपरेशन गुफरानअहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर