Follow us on

आगरा में खराब सड़कों और गड्ढे कितने जानलेवा

Share this post:

आगरा में खराब सड़कों और गड्ढे कितने जानलेवाहैं, इनके कारण आज एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में टूटी सड़क पर बाइक फिसलने पर रांग साइड आ रहे एक ट्रक ने युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास हुआ हादसा कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर बोस्टन पब्लिक स्कूल है. स्कूल के सामने वाली सड़क काफी लंबे समय से खराब पड़ी हुई है. सड़क कई जगह से टूटी है तो कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं. खराब सड़क के कारण एक साइड के वाहन रांग साइड से होकर गुजरते हैं. घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. अपनी साइड से एक बाइक सवार आ रहा था और सामने रांग साइड से एक ट्रक. ट्रक के नजदीक पहुंचते ही बाइक सवार युवक की बाइक खराब सड़क पर फिसल गई और युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया. युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. बाइक जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति की है.

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x