Follow us on

आग बुझाने के प्रयास में युवक की गई जान- क्षेत्र में मचा कोहराम 

Share this post:

 मीरजापुर पुआ ल लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में बिजली के तार से लगी आग, आग को बुझाने में दुर्घटना का शिकार हुआ युवक, जलते पुआल के बीच फंसकर युवक ने गंवाई जान, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम। अहरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली खुर्द गांव की घटना।अतरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली खुर्द गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में युवक आशुतोष सिंह जलकर मौत हो गई । ट्रैक्टर ट्राली में बहुत ऊंचाई तक पुआल लदा था । पुआल लादकर जा ट्रैक्टर विद्युत तार की चपेट में आ गया, शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी की वजह से वजह से पुआल में आग लग गई। आज दिन में अरोड़ा क्षेत्र के मुदगुदा से एक ट्रैक्टर ट्राली इमलिया चट्टी की ओर जा रहा था, अतरौली खुर्द गांव के पास सड़क के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से पुआल छू गया, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई। धू धू कर तेज आग की लपटों से पुआल जलने लगा । एक स्थानीय युवक आग बुझाने के लिए बांस लेकर ट्रॉली पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्राली को झटका दिया जिसके कारण दीपू नीचे नीचे गिरा और जलते हुए पुआल के बोझ में दबकर जलने लगा । आसपास के ग्रामीण जब तक उसे आग से बाहर निकालते तब तक वह काफी जल चुका था । डॉक्टर के यहां ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया । आशुतोष उर्फ दीपू सिंह के मौत की खबर मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया । मृतक की मौत पर परिजनों के लिए स्थानीय ग्रामीण जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे है गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights