साक्षी सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के आचार्यों की एक टीम ने राजकीय बालिका गृह, रामनगर का दौरा कर उसमें निवासित बालिकाओं के साथ संवाद किया। कुलपति प्रो. त्यागी द्वारा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अध्ययन एवं परीक्षा संबंधी समस्या के समाधान में विश्वविद्यालय द्वारा सहयोग हेतु टीम को निर्देशित किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका गृह के कर्मचारियों ने डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की विशेष आवश्यकता बताई। इस क्रम में कुलपति प्रो. त्यागी ने बालिकाओं की काउंसिलिंग हेतु विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विभाग से वरिष्ठ शोधार्थियों को भेजने की व्यवस्था की। इस मौके पर प्रो. वंदना सिन्हा, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह आदि उपस्थित रहे।