रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी आज दिनांक 20.07.2026 को हेका0 उपेन्द्र कुशवाहा व् म0का0 प्रीती मण्डल कार्यालय द्वारा आपरेशन नन्हे फरिस्ते के तह गठित टीम ड्यूटी मे मामूर होकर स्टेशन एरिया गश्त चेकिग PF सं0 06&07 पर पहुँचे तो देखा कि 03 नाबालिक बच्चियाँ परेशान सी PF पर इधर उधर घूम रही थी जिनके पास जाकर स्नेहपूर्वक नाम व् स्टेशन पर आने का कारण पूछने पर अपना नाम क्रमशः (1) शिवानी पुत्री विश्वनाथ विश्वकर्मा, उम्र- 07 वर्ष, निवासी- अमाऊ, थाना-सिन्धौरा, जनपद- जौनपुर, उ0प्र0 (2) निधि पुत्री विश्वनाथ विश्वकर्मा, उम्र- 06 वर्ष निवासी- उपरोक्त, (3) पायल पुत्री प्रेम, उम्र- 14 वर्ष, निवासी- उपरोक्त व् बताया कि हम तीनो बहने घर पर बिना किसी को बताये यहाँ घूमने आना बताया बाद उक्त नाबालिग बच्ची के हित व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोस्ट हाजा वाराणसी पर लाया गया, पश्चात् रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन से काउंसलर प्राची जायसवाल व् केस वर्कर सतीश कुमार को अग्रिम कार्यवाही हेतु ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया Iसादर