सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी आज मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण पूरे देश में उत्साह के साथ सुनागया। इसी क्रम में वाराणसी के सुसुवाही, वार्ड नंबर 39 में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए गए। उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के संदेश को सुना और उसके विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया। इसके बाद पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “मन की बात” में उठाए गए मुद्दों—जैसे स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, और समाज सेवा—पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जागरूक और प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया, जिससे समाज और राष्ट्र के विकास में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।