🙏आदरणीय सगा जनों जय सेवा जय बड़ा देव 🙏
जैसा कि आप लोगों को अवगत कराया गया है कि जिले से कार्यवृत्ति जारी होने के बावजूद भी हम लोगों का प्रमाण पत्र के आवेदन को निरस्त किया जा रहा है ।
हम लोग मजबूर हो गए हैं धरना प्रदर्शन के लिए मुहम्मदाबाद के तहसील अध्यक्ष माननीय मुन्ना गोंड जी ने उपजिलाधिकारी महोदया को धरना प्रदर्शन के लिए आज पत्रक दे दिए हैं ।
दिनांक 27/02/2026 दिन शुक्रवार को धरना प्रदर्शन होना निश्चित किया गया है। समाज के सभी लोग डाक बंगला मुहम्मदाबाद पर समय 9:00 बजे सुबह एकत्रित होंगे। हम लोगों का जुलूस डाक बंगला से शुरू होगा और इंटर कॉलेज,वकील बाड़ी होते हुए तहसील परिसर में प्रवेश करेगा।
यह धरना प्रदर्शन हमारे संगठन अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा पंजीकृत संख्या 403 के अंतर्गत किया जाएगा। आप लोगों से विशेष अनुरोध है कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में इस धरने में प्रतिभाग करें जिससे हम लोग अपने आप को अधिकारियों के सामने मजबूती से प्रस्तुत करें।
हम लोग कामयाबी के बहुत नजदीक है आयोग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए स्पष्ट किया गया है लेकिन लेखपाल और तहसीलदार मनमानी रिपोर्ट लगा रहे हैं। धरना प्रदर्शन ही एक ऐसा माध्यम है जिसकी जरिए हम लोग अपनी बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं जिससे हम लोगों का प्रमाण पत्र जारी होना शुरू हो जाए ।
अब हम लोगों को इस धरने को मजबूती से करना है जिससे हमारे समाज के बच्चों का प्रमाण पत्र अति शीघ्र जारी होना प्रारंभ हो जाए।
एक बार पुनः में आप लोगों से आग्रह करता हूं कि दिनांक 27/02/2026 को सभी समाज के लोग अपने समाज के बच्चों का अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होकर इस धरने को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें ।
जय सेवा जय बड़ा देव 🙏🙏