गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर
मीरजापुर। आदर्श इंटर कॉलेज बिसुंदरपुर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्र–छात्राओं ने देशभक्ति नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय पर्व का संदेश दिया। प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया, जिससे विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा।ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके साथ ही विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती संध्या द्विवेदी रहीं।इस अवसर पर पूर्व प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी, चंद्र भूषण उपाध्याय, शिशिर कुमार पाठक, सुमित शुक्ला, गिरीश पाण्डेय, हौशिला प्रसाद, अंशु यादव, मुकेश साहू, रमा शंकर सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया तथा मीडिया फोटोग्राफी का दायित्व सर्वेश कुमार ने निभाया। सभी शिक्षक व कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रहे। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाठक ने सभी अतिथियों, शिक्षक–कर्मचारियों, छात्रों, अभिभावकों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया