आने वाले 20–30 वर्षों में पैसा बेकार हो जाएगा असली करेंसी ऊर्जा होगी” एलन मस्
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने दुनिया के भविष्य को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उनके मुताबिक आने वाले दशक में काम, पैसा, और अर्थव्यवस्था—तीनों की परिभाषा बदल जाएगी।*काम करना वैकल्पिक हो जाएगा-*मस्क का कहना है कि अगले 10–15 वर्षों में इंसान काम करेंगे तो केवल मजे या मकसद के लिए, न कि पैसे कमाने के लिए।क्योंकि-*AI और रोबोटिक्स दुनिया के लगभग सभी उत्पादन और सेवाओं को संभाल लेंगे।लगभग हर तरह का काम मशीनें इंसानों से तेज़ और बेहतर करेंगी।*जीवन के लिए संघर्ष खत्म होगा, केवल उद्देश्य और क्रिएटिविटी बचेगी*मस्क इस स्थिति को “Universal High Income” कहते हैं—जहां हर व्यक्ति के पास इतनी प्रचुरता होगी कि अर्थव्यवस्था में पैसे की भूमिका समाप्त होती जाएगी।*भविष्य की करेंसी ऊर्जा होगी”**एलन मस्क का बड़ा दावा—*पैसा अपने आप में मूल्यहीन हो जाएगा, क्योंकि चीजें बनाना बेहद आसान होगा।”*भविष्य में जिसकी ऊर्जा पर पकड़ होगी, वही सबसे अमीर और शक्तिशाली होगा।”*उनके अनुसार-*मटीरियल हर जगह है, लेकिन उसे उपयोगी बनाने के लिए ऊर्जा चाहिए—इसलिए ऊर्जा ही वास्तविक करेंसी होगी।”*