जमानियां। विकास खंड अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने ग्रामीण अंचलों के लोगों से अपील किया है। कि चार दिसंबर तक सभी मतदाताओं को फॉर्म भरकर जमा करना है। लापरवाही बरती तो मतदाता सूची से नाम हट जाएगा। चार नंवबर से एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरने के लिए अब सिर्फ 10 दिन बाकी हैं। इसलिए जिस किसी को अब तक फॉर्म नहीं मिला या फिर जिसने फॉर्म लेने के बाद भरकर जमा नहीं किया है। वह बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। जल्द से जल्द फॉर्म भरकर बीएलओ के पास वापस जमा कर दें। वहीं अगर बीएलओ ने अब तक संपर्क नहीं किया है। तो ऐसे मतदाता खुद भी संपर्क कर लें। ताकि उनका फॉर्म भर जाए। विकास खंड अधिकारी ने बताया कि दरअसल चार नंवबर से एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। चूंकि अधिकतर मतदाताओं का मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं हैं। इसलिए ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ऐसे सभी लोग ऑफलाइन फॉर्म भर सकते है। 20 दिन से प्रक्रिया जारी है। अधिकतर लोगों ने फॉर्म जमा कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जो मतदाता शेष हैं। उनसे बीएलओ संपर्क कर रहे हैं। इसके बावजूद अगर किसी को फॉर्म नहीं मिला है। तो वह खुद बीएलओ से संपर्क करें। ग्रामीण मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चार दिसंबर तक एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 9 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जो मतदाता फॉर्म नहीं भरेंगे, उनका नाम सूची में नहीं होगा। एक-एक मतदाता का फॉर्म भरवाएं। कोई भी प्रक्रिया से न छूटे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया