Follow us on

आम आदमी पार्टी ने चुनावी रणनीति हेतु दो विधान सभाओं का किया गठन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –– आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आगामी 2027 की विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है।हर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति की तैयारियां शुरू कर दिया गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल की अध्यक्षता में कैंट विधानसभा हेतु काशी पब्लिक स्कूल किरहिया खोजवां में बैठक कर संदीप सोनकर को विधानसभा कैण्ट का अध्यक्ष बनाया गया।वहीं पिण्डरा विधान सभा में घमहापुर कार्यालय अमर सिंह के आवास पर बैठक कर पिण्डरा का विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली दिवान को बनाया गया। राजकुमार पटेल को विधानसभा पिण्डरा का महासचिव मनोनीत किया गया। गठन में मौजूद पदाधिकारी काशी प्रांत उपाध्यक्ष अमर सिंह पटेल प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एजाज अहमद की उपस्थिति में दोनों विधानसभाओं का गठन किया गया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पंडित द्वारा दी गई

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x