वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी— राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में गुरुवार को नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उद्योग जगत से परिचय कराने के उद्देश्य से विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान दैनिक जीवन के लिए योग कार्यक्रम के अंतर्गत योग शिक्षक अरुण सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगाभ्यास एवं आसनों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सत्र का संचालन अनुराग सिंह ने किया। उद्योग से जुड़िए कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिज्म जॉनसन सीमेंट के जोनल सेल्स प्रबंधक वरुण उपाध्याय, आरटीएम अमित मिश्रा तथा क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कारपोरेट जगत की अपेक्षाओं, उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्र के बीच संबंध तथा प्रबंधन एवं तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से चर्चा किया। पहले सत्र का संचालन गरिमा आनंद ने तथा तीसरे सत्र का संचालन पीएन सिंह ने किया। स्वागत एवं मीडिया प्रबंधन अनुराग सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अमन गुप्ता ने किया।