वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुपता
वाराणसी — इग्नू सेन्टर उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी के समन्वयक प्रो. संजय कुमार शाही द्वारा शनिवार को इग्नू में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय प्रताप कॉलेज के प्राचार्य द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. उपेंद्र नाथ त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट श्री प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और समन्वयक द्वारा इग्नू व इग्नू में चल रहे विभिन्न कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया, उसको पढ़ने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। दूरस्थ अध्ययन से होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला गया। एग्रीकल्चर में शुरू किए गए नए डिप्लोमा कोर्स जैसे हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, ऑर्गेनिक फार्मिंग आदि के साथ साथ एमबीए, एमसीए, पत्रकारिता और अन्य रोजगार परक विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं इग्नू से संबंधित बहुत सारे प्रश्न पूछे गए और मिले उत्तर से भी संतुष्ट हुए। प्राचार्य द्वारा एनईपी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और जागरूक रहने की सलाह भी दी गई जिससे समय से नौकरी मिल सके। मुख्य अतिथि द्वारा इग्नू में चल रहे विभिन्न प्रोग्राम से संबंधित जानकारी के साथ-साथ ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया। विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश गौतम ने जीवन में सफल होने के तरीके पर विस्तार से जानकारी दिये।इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरएस रघुवंशी ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डा.मनीष गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. एनपी सिंह, प्रो. सुधीर कुमार राय, आदित्य कुमार और डा. डीडी सिंह उपस्थित रहे।