Follow us on

इफ्तार में भाई चारे का पैगाम. महंगाई पर सरकार से सवाल

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट                         वाराणसी के कैंट विधानसभा क्षेत्र में रामनगर में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न समाज धर्मों और वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इस अवसर पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं विधान सभा क्षेत्र के सक्रिय समाजवादी युवाजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि रोजा इफ्तार एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि आपसी प्रेम सद्भाव और समाजित एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग चाहे किसी भी धर्म या जाति के हो वो एक ही परिवार की तरह है और उनकी खुशहाली वह सम्मान ही हमारी प्राथमिकता है

उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने का काम कर रही है। जबकि आम आदमी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चलते आम आदमी के जेब पर लगातार बोझ डाला जा रहा है जनता इस सब चीजों को देख रही है और आगामी होने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी ।

वही साथ में रामकुमार यादव राजू वर्तमान पार्षद ने कहा कि रोजा इफ्तार के कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों ने एक साथ बैठ कर भाईचारे की संदेश दिया और क्षेत्र के विकाश शांति तथा आपसी श्वहार्द के लिए मिल कर काम करने का संकल्प लिया तथा देश और प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया और उनके हक की लड़ाई है

 

< > Date

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x