जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, के अधीन कार्यरत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (ट्राईफेड) हर वर्ष आदि बाज़ार नाम से राज्य स्तर पर प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम का आयोजन करता है. ट्राईफेड क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखंड – उत्तर प्रदेश इस वर्ष ट्राईफेड में इम्पैनलेल्ड जनजातीय कारीगरों हेतु यह कार्यक्रम, बनारस हिंदू विश्विद्यालय, बनारस, के मधुबन लॉन में दिनाँक 15-23 दिसंबर 2025 तक आयोजित कर रहा है. इस प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आये लगभग 40 से अधिक जनजातीय उद्यमी अपने उत्पादों जैसे की बनारसी वस्त्र, चंदेरी साड़ी, लकड़ी के हस्तशिल्प, रेशम व ऊनी वस्त्र, वन व कृषि उत्पाद आदि का उचित दर पर इस प्रदर्शनी में बिक्री कर रहे हैं । उक्त आदि बाजार का उदघाटन प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, कुलपत, बनारस हिंदू विश्विद्यालय द्वारा पद्मश्री डॉ रजनी कान्त की गरिमामय उपस्थिति में किया गय ।
17 – 30 दिसंबर 2025 तक भारत कला भवन, बी.एच.यू. में उक्त संग्रहालय व ट्राइब्स इंडिया के संग्रह से आदि कृति नाम की संयुक्त प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी ।