Follow us on

उत्तर प्रदेश खेल लीग के अन्तर्गत दूसरे दिन भी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी –युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश खेल लीग ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत दूसरे दिन शनिवार को डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी एवं विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाराणसी जोन के कुल 12 संसदीय क्षेत्र जैसे वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मिर्जापुर, भदोही, एवं रावर्ट्सगंज के विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लालपुर वाराणसी में तथा बालीबाल, जूडो, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी में (सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग बालक व बालिकाओं) प्रतियोगिता का प्रातः 9:00 बजे से शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराजीलाइन रीना यादव द्वारा किया गया। इसके समापन समारोह के अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी नीतीश कुमार राय, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी रागिनी सिंह, कनिष्ठ सहायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरिशंकर, अविनाश कुमार, आनंद कुमार, जितेंद्र यादव, ओम प्रकाश सिंह, उमराव पाल आदि पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खेल विधा मे कबड्डी, कुश्ती एवं जूडो की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद मेरठ में 18,19 एवं 20 मार्च 2026 को, वॉलीबॉल भारत्तोलन एवं फुटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद झांसी में दिनांक 22, 23 एवं 24 मार्च 2026 को तथा एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद प्रयागराज में 25, 26 एवं 27 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x