Follow us on

उत्तर प्रदेश राज्य बिरसा मुंडा जनजाति सम्मान 2026*

Share this post:

*उत्तर प्रदेश राज्य बिरसा मुंडा जनजाति सम्मान 2026*

 

*राज्यपाल महोदया के हाथों उत्तर प्रदेश राज्य बिरसा मुंडा जनजाति सम्मान से गोंड आदिवासी विनोद कुमार मरावी को सम्मानित किया जायेगा, प्रदेश सहित जनपद वाराणसी के गोंड आदिवासी समाज में खुशी की लहर*

 

जनजातीय शोध एवम विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सक्रिय समाजसेवी शिल्पकार जनपद वाराणसी के रहने वाले तिरू विनोद कुमार मरावी को विगत पिछले 30 वर्षों से प्रदेश एवं देश के विभिन्न राज्यों में गोंड आदिवासी समुदाय की संस्कृति, रीति-रिवाज , परम्परा के विकास और संरक्षण हेतु उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया,माननीया श्रीमती आंनदी बेन पटेल द्वारा 26 जनवरी 2026 के अवसर पर राजभवन लखनऊ में जनपद वाराणसी के गोंड जनजाति श्री विनोद कुमार मरावी को यह सम्मान दिया जायेगा l यह सम्मान उनके द्वारा जनजाति समाज के बीच निरंतर कार्य के लिए दिया जा रहा है l जिसके अंतर्गत जनपद वाराणसी के गोंडी नृत्य-गीत , संस्कृति को वाराणसी ही नहीं बल्कि प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर इन्होने जनजाति गोंडी रीति-रिवाज व संस्कृति को विलुप्त होने से बचाने की विशेष पहचान हेतु योगदान दिया है l

सादर

डॉ. बनवारी लाल गोंड

अध्यक्ष

जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान उत्तर प्रदेश ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights