Follow us on

उत्तर प्रदेश सरकार से खफा आंगनबाड़ी उतरी सड़कपर,संयुक्त मोर्चा ने शास्त्री घाट पर दिखाई एकजुटता

Share this post:

*उत्तर प्रदेश सरकार से खफा आंगनबाड़ी उतरी सड़कपर,संयुक्त मोर्चा ने शास्त्री घाट पर दिखाई एकजुटता प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत वाराणसी में भी हुई जमकर नारेबाजी* वक्ताओं ने कहा-समस्या का समाधान जल्द नही किया गया तो 8 मार्च को विधानसभा के समक्ष करेंगे विरोध प्रदर्शन*

वाराणसी। प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन की सहमति से आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न आंगनबाड़ी संगठनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में संगठन की महिलाओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय के पास शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की समस्याओं के समाधान से मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित जिलाध्यक्षों द्वारा की गई। संचालन जिला मंत्रियों ने किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियों व पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नही हुआ तो कार्यकत्रियों मार्च माह से पोषण ट्रैकर ऐप पर ऑनलाइन कार्य पूर्णतः बंद कर देंगी।इसके साथ ही काम बंद-कलम बंद हड़ताल करते हुए 8 मार्च को लखनऊ विधानसभा के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा को प्रदेश संरक्षक बाबूलाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मौर्य, जिला मंत्री गीता सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights