Follow us on

उदय प्रताप डिग्री कॉलेज के छात्रों का अनोखा विरोध प्रदर्शन,सिर मुंडन कर जताया प्राचार्य के खिलाफ विरोध

Share this post:

दिव्या प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

_वाराणसी के भोजूवीर क्षेत्र स्थित उदय प्रताप डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन का एक अलग ही रूप देखने को मिला। प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए कई छात्रों ने धरनास्थल पर अपना सिर मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया।_

कॉलेज परिसर में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जहां नीतू कात्यायन भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर रखे हुए हैं।गौरतलब है कि 20 मार्च को यूपी कॉलेज कैंपस में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान (चांदमारी क्षेत्र निवासी) को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे आरोपी अनुज मौर्या ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की कोर्ट में कल ही आत्मसमर्पण कर दिया।_

घटना के बाद से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कॉलेज प्रशासन, विशेषकर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि घटना के समय हजारों छात्र मौजूद थे और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है, इसके बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांग है कि मुख्य आरोपी मंजीत को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए। साथ ही वे प्राचार्य की भूमिका की जांच हो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग भी कर रहे हैं। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है उनका धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।_

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x