सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। आगामी त्योहारों (जैसे मुहर्रम) के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार (CO) एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के साथ भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम इमाम चौक (ताजिया स्थलों ) और संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा जुलूस के मार्गों और इमाम चौकों की भौतिक स्थिति का जायजा भी लिया। नगर पालिका परिषद द्वारा जुलूस मार्ग को बेहतर बनाने के साथ साफ-सफाई और बिजली के ढीले तारों को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दी गई। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन पहले पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से अपील किया गया। इसके साथ ही नागरिकों से शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को देने के लिए भी अपील की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बा बाजार होते दूरहिया तक पैदल गश्त किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बिजली की कटौती नहीं होगी रात भर बिजली की आपूर्ति रहेगी।ताकि किसी भी श्रद्धालु गण को किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े। उक्त मौके पर दीपक मिश्रा, अनूप कुमार सिंह राय,मुकुल मिश्रा, सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, अभय कुमार, अनिल तिवारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल पैदल गश्त में शामिल रहे।