Follow us on

उपायुक्त ने ग्रामीण महिलाओं को समूह से जोड़ने हेतु टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों, अंत्योदय कार्ड धारकों, हर घर नल योजना के लाभार्थियों, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण लाभार्थियों जीरो पॉवर्टी अंतर्गत चिन्हित परिवारों व मनरेगा जॉब कार्ड परिवार के लाभार्थियों (महिला सदस्य) को समूह से जोड़ने हेतु उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह के द्वारा आईसीआरपी की 20 टीमों को शनिवार को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस हर एक टीम में पांच महिला सदस्य हैं। जो एक ग्राम पंचायत में 15 दिवस निवास करते हुए महिलाओं को प्रेरित कर, प्रशिक्षित कर उन्हें समूह से जोड़ेंगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें गरीबी, गरीबी के कारणों ,नेतृत्व, पंचसूत्र, महिला समूह ही क्यों, आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा मिशन से प्राप्त होने वाले फंड एवं प्रशिक्षणों के साथ ही आजीविका के विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। अभी तक जनपद वाराणसी में बारह हजार से अधिक समूह का गठन करते हुए 1.55 लाख महिलाओं को समूह से जोड़ा जा चुका है। विगत दिवस जनपद भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री जी द्वारा भी स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़े जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा भी अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह से जोड़े जाने हेतु सतत रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है। टीम को रवाना करने से पूर्व विकास भवन सभागार में महिलाओं को व्रीफिंग की गई। जिससे उन्हें समूह बनाने, 15 दिवस के कार्य, पांच सूत्र, गरीबों की पहचान, रजिस्टर लिखने आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी जिला मिशन प्रबन्धक श्रवण कुमार सिंह व रामानन्द शर्मा द्वारा दी गयी। इस महिला समूह में जुड़ने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन स्तर उनके व्यवहार रहन-सहन में काफी बदलाव आया है। जनपद में वर्तमान आंकड़े के अनुसार लगभग साठ हजार महिलाएं लखपति महिला क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x