Follow us on

उप कृषि निदेशक ने काशी विद्यापीठ ब्लाक में फार्मर रजिस्ट्रीकैंप का किया निरीक्षण 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल एवं जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह द्वारा शुक्रवार को विकासखंड काशी विद्यापीठ के ग्राम पंचायत माधोपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कैंप से संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित किसानों को उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह द्वारा किसानों से अपील किया गया कि जिन किसान भाइयों के गेहूं की फसल कट गई है,वो अपने खेत की मिट्टी पलट हल से गहरी जुताई करें, इसके उपरान्त हरी खाद की फसल ढैंचा की बुवाई करें। इससे खेत में ऑर्गेनिक कार्बन एवं नाइट्रोजन की वृद्धि होती है तथा मिट्टी के भौतिक दशा में सुधार होता है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों की खपत कम होती है, जिससे खेती की लागत में कमी आती है। निरीक्षण के दौरान माधोपुर ग्राम प्रधानपति राजकुमार, माधोपुर लेखपाल राम सिंह, बालीपुर लेखपाल रंजीत जायसवाल, ग्राम सचिव आयुष मौर्य, प्राविधिक सहायक सुप्रिया सोनी, पंचायत सहायिका राजरानी, किसान मुन्नी देवी ,सरिता,सोमारू,शुभावती, इन्द्रा देवी, मुनका देवी समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x