मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक चौकने वाली घटना ने शिक्षक-छात्र संबंधों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 12 का एक छात्र अपनी पूर्व शिक्षिका पर एकतरफा प्यार के बहाने हमला कर दिया। हमले में शिक्षिका के दोनों होंठ कट गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
घटना का विवरण-मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र अखंड प्रताप सिंह) पहले से ही शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। शिकायत करने पर शिक्षिका ने छात्र के परिवार को सूचित किया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। परेशान होकर शिक्षिका ने अपना स्कूल बदला और दूसरी जगह नौकरी शुरू की, लेकिन छात्र ने उनका पीछा करना जारी रखा।
घटना के दिन, शिक्षिका ट्यूशन देने जा रही थीं। रास्ता रोकने के बाद बातचीत के दौरान कहासुनी हुई। गुस्साए छात्र ने धारदार हथियार से हमला किया और क्रूरता दिखाते हुए शिक्षिका के होंठ काट दिए। खून बहने पर शिक्षिका गिर पड़ीं, और छात्र मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, और फुटेज सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर वायरल हो गया।पुलिस कार्यवाही करते हुए जांच में जुटी
शिक्षिका के भाई ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है और पूरी जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की जाएगी 👍 साभार