रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानियां। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कस्बा बाजार स्थित पक्का (बलुआ घाट) पर गंगा का पानी पांच सीढ़ियों को डुबोते हुए आगे बढ़ रहा है, लगातार हो रहे बढ़ाव से पक्का बलुआ घाट की निचली पांच सीढ़ियां पूरी तरह डूब चुकी है। निर्माणाधीन महिला चेंजिंग रूम पानी की चपेट में आ गए हैं। गंगा किनारे के गांवों के खेतों और निचले हिस्सों तक पानी पहुंचने लगी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन और हिंदुस्तान टीम की रिपोर्ट और बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तहसील प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों को मुक्कमल पूरी सुविधा से तैयार कर दिया है। पक्का बलुआ घाट पर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण घाट की पांच सीढ़ियां और निचले हिस्से पानी में डूब गई हैं। लगातार पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और पानी के बहाव से गंगा का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। बढ़ते पानी के कारण पक्का बलुआ घाट के पक्के पांच सीढ़ियां जहां डूब चुकी है। वही महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अंतिम सीढ़ी के पास निर्माण कराई जा रही चेंजिंग रूप भी डूबने को बेकरार है। नदी का पानी तटवर्ती इलाकों और खेतों के पास पहुंचने लगा है। जिससे किसानों को फसल और भूमि कटाव की चिंता सताने लगी है। गंगा नदी बढ़ाव को देखते हुए। स्थानीय प्रशासन और बाढ़ चौकियां तैयार करने के बाद पूरी तरह सतर्क हैं। तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है। बताया जा रहा है। कि आज गंगा नदी का जलस्तर 62,210 मीटर। जबकि 2025 में गंगा नदी में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64,690 रहा। बाढ़ की स्थिति मापदंड सामान्य जलस्तर 59,906 मीटर। एक सेंटीमीटर प्रति एक घंटा के रफ्तार से गंगा नदी बढ़ाव का क्रम जारी। गंगा नदी का बढ़ाव को देखते हुए। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गंगा नदी में बैरिकेटिंग लगाने के लिए कार्यवाही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तबतक मछुआरों को पक्का बलुआ घाट के आसपास तैनात किए गए है। ताकि कि कांवड़िया श्रद्धालु के साथ अनहोनी घटनाएं ना हो सके।