कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसीएपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा विश्व एंकाइलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस दिवस के अवसर पर मरीजों एवं नर्सिंग, फिजियो और पैरामेडिकल स्टूडेंट्स के लिए चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में निदेशक डॉ स्वरूप पटेल एवं स्पाइन सर्जन डॉ अमन वर्मा और रिहयूमेटोलॉजिस्ट डॉ नवल मेदीरत्ता के मार्ग दर्शन में ऑर्थोपेडिक विभाग और एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य प्रो डॉ. सौरभ आनंद ने इस वर्ष की थीम एंकाइलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस केवल कमर दर्द तक सीमित नहीं प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि यह आंखों (यूवाइटिस), आंत (आईबीडी) और अत्यधिक थकान जैसी समस्याओं को भी प्रभावित कर सकता है। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पुनीत जायसवाल ने लक्षण एवं चेतावनी संकेत की जानकारी दी, एफएनबी स्पाइन सर्जरी के सीनियर रेजीडेन्ट डॉ नितिन चौधरी ने शीघ्र निदान एवं उपचार में नवीन प्रगति पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। सहायक प्रवक्ता डॉ सभ्या सिंह ने फिजियोथेरेपी, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से रोग प्रबंधन एवं डॉ कशिश ने रीढ़ की देखभाल, उठने, बैठने, सोने की सही मुद्रा से अवगत कराया। जागरूकता सत्र का संचालन डॉ राजीव तिवारी द्वारा किया गया एवं डॉ सुरभि आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
अंत में एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह एवं रिह्यूमेटोलॉजिस्ट डॉ नवल मेंदीरत्ता ने रोग के लक्षणों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए प्रतिभागी मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।