Follow us on

एपेक्स हॉस्पिटल डायग्नोंस्टिक में अत्याधुनिक अल्ट्रा-साउन्ड टेक्नोलॉजी सिस्टम की स्थापना

Share this post:

अमलेश पटेल की रिपोर्ट 

एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी में चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की गरिमामायी उपस्थिति में एपेक्स के अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ गौरी, डॉ दीपक पटेल, डॉ फिरोज एवं डीएनबी रेज़ीडेंट डॉ सिमरन, डॉ ईशा, डॉ अभिराम, डॉ आर्यन, डॉ प्रशांत, डॉ राघव, डॉ ऐश्वर्या, डॉ सैय्यद मोहम्मद द्वारा फीता एवं केक काट कर मिंडरे रेसॉन 19 अत्याधुनिक अल्ट्रा-साउन्ड टेक्नोलॉजी सिस्टम का शुभारंभ किया गया। मरीज एवं डॉक्टर्स अनुकूल एआई समर्थित यह अत्याधुनिक तकनीक एब्डोमेन, कार्डियोलॉजी, वैस्कुलर बीमारियों, यूरोलॉजी, थायरॉइड, ब्रेस्ट, प्रसूति एवं स्त्री रोग, मांसपेशियों एवं हड्डी, कैंसर डिटेक्शन, कार्डियक इवैल्यूएशन, लिवर एनालिसिस, गर्भ में पल रहे शिशु के चेहरे की 3डी स्पष्ट झलक एवं हृदय की विस्तृत और सटीक जांच सहित अनेक एडवांस्ड जांचों में अत्यंत उपयोगी है। एपेक्स के अनुभवी विशेषज्ञ अब पहले से और भी तेज़ और भरोसेमंद गुणवत्तापूर्ण बेहतर स्पष्टता, हाई रेज़ोल्यूशन और टिशू यूनिफोर्मिटी के साथ अत्यंत सटीक डायगनोसिस जांच परिणाम दे पाएँगे।

इसके एडवांस्ड फीचर उच्च फ्रेम दर स्पेकल ट्रैकिंग इलास्टोग्राफी कैंसर की शुरुआती पहचान, 3-डी और लाइव 4डी इमेजिंग और इकोकार्डिओग्राफी गर्भ में पल रहे शिशु के चेहरे की 3D स्पष्ट झलक एवं हृदय की विस्तृत और सटीक जांच, उन्नत ट्रांसवेजाइनल स्कैन इन्फर्टिलिटी एवं स्त्री रोग जांच, स्मार्ट ब्रेस्ट एवं थाइरॉइड ट्यूमर की स्थिति एवं आकार का ऑटोमेटेड आकलन, वसक्यूलर बीमारियों के लिए ब्लड फ्लो का रियल-टाइम, एंगल-इंडिपेन्डेंट विज़ुअलाइज़ेशन, फ्यूजन इमेजिंग सुविधा द्वारा पहले से हुए सीटी एवं एमआरआई स्कैन के साथ जोड़ कर शरीर के अंदर की संरचना को और अधिक स्पष्ट और सटीक रूप से देखा जा सकता है जो बायोप्सी आदि के दौरान सटीक दिशा-निर्देशन में मदद करता है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x