एसआईआर: गणना प्रपत्र फीडिंग में कदापि न बरतें लापरवाही: आयुष कुमार अपरजिलाधिकार
एसआईआर: गणना प्रपत्र फीडिंग में कदापि न बरतें लापरवाही: आयुष कुमार अपरजिलाधिकारी
जमानियां। एसआईआर गणना प्रपत्र फीडिंग में कदापि न बरतें लापरवाही उक्त निर्देश आयुष कुमार ने दी। रविवार को जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे अपरजिलाधिकारी आयुष कुमार द्वारा गणना प्रपत्र फीडिंग का निरीक्षक करते हुए। कहा कि फीडिंग में कदापि न बरतें लापरवाही। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक फीडिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र फीडिंग का काम तीव्र गति से चल रहा है। ज्योति चौरसिया ने नगर के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए। कहा कि एसआईआर फार्म भरकर अपने अपने बीएलओ के पास जमा कराए। ताकि बीएलओ फीडिंग करने के लिए निर्वाचन कार्यालय में जमा करा सके। उन्होंने बताया कि समय कम है। शेष चार दिन बचा है। इसलिए जल्द से जल्द मतदाता अपने बीएलओ के पास एसआईआर का फॉर्म भरकर जमा कराए। ताकि बीएलओ समय सीमा के अंदर फीडिंग कराने के लिए कार्यालय में जमा करा सके। रविवार को अपने औचक निरीक्षण कर फीडिंग प्रगति की जानकारी लेते हुए। प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को निर्देशित किए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित विकास खंड के अधिकारी व कर्मचारी गणों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बूथों एवं शिविरों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। और जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर गणना प्रपत्र फीडिंंग कराने को निर्देशित किए। इस दौरान अपरजिलाधिकारी आयुष कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना जरूरी है। और निर्धारित समय सीमा में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण बीएलओ द्वारा किया जाए। उक्त मौके पर लेखपाल राहुल कुमार सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया