जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा राजस्व टीम के साथ बुधवार को बेटाबर कला पहुंचकर एसआईआर फार्म की जांच किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए। कहा कि बीएलओ और आम लोगों से मिलकर 10% से अधिक नोमैपिंग और 10% से अधिक अनकलेकटेबल फॉर्म ना करने की हिदायत दी। तहसीलदार ने अपील की गई की तत्काल गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करना सुनिश्चित करें। बेटाबर खुर्द, नरियाव और कसेरा पोखरा मतदान बूथ का निरीक्षण किया गया। बुधवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा राजस्व कर्मियों संग बेटावर कला, कसेरा पोखरा मतदान बूथ पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है। कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चुनाव आयोग ने बीएलओ के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। बीएलओ को कार्यों को कुशलता से करने और पिछड़ रहे बीएलओ को सहयोग देने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने सभी मतदाताओं से एसआईआर फार्म जल्द भरने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगे बीएलओ के लिए चुनाव आयोग ने नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत बीएलओ को अपने कार्यों को और अधिक कुशलता से करने की अभी सुविधा मिलना शुरू हुआ है। वर्मा ने कहा कि आवश्यकतानुसार पिछड़ रहे बीएलओ को सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया कहा कि एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने का निर्देश मिला है। इस अवधि में सभी मतदेय स्थलों का विभाजन कार्य भी पूरा करना है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बीएलओ को गणना प्रपत्रों को एकत्रित करने, फीड करने और मैपिंग न हुई बूथों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया