एसआईआर वापस नहीं मिल रहे फॉर्म, बीएलओ परेशान, फाॅर्म भरने में दिक्कत आ रही ह तो बूथ पर पहुंचे मतदात
जमानियां। एसआईआर फाॅर्म को लेकर अब बीएलओ की समस्या बढ़ रही है। मतदाताओं को वितरित किए गए फाॅर्म बीएलओ को वापस नहीं मिल पा रहे हैं। फाॅर्म मांगने के लिए बीएलओ मतदाता के घर पहुंचते हैं। तो लोग कहते हैं कि फाॅर्म अभी भरा नहीं है। या लोग मिल ही नहीं रहे हैं। ऐसे में बीएलओ को परेशान होना पड़ रहा है। विधानसभा जमानियां में सभा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीएलओ के साथ कई विभागों के कर्मी ऑनलाइन करने में लगे हैं। अब तक लगभग करीब 70 फीसदी से अधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन हो चुके हैं। डेट बढ़ने के बाद भी अभी बच 30 फीसदी काम कराया जाना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। पूरा प्रशासन इस कार्य को पूरा कराने के लिए जुटा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर भरने के बाद बीएलओ के पास तत्काल जमा किया जाए। क्योंकि गांव-गांव जाने वाले बीएलओ के आगे एक बड़ी समस्या आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बहुओं के फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा नगर कस्बा सहित ग्रामीण होने के कारण मतदाता सूची में दर्ज ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में फॉर्म भरने आदि में दिक्कत आ रही हैं। इसके लिए पड़ोसी भी उनकी सूचना नहीं दे पा रहे हैं। मतदाता फॉर्म भरने में लोग आनाकानी कर रहे हैं। मतदाताओं को समझाने के बाद भी लोग इसे लेकर गंभीर नहीं है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ से मिलकर तत्काल भरकर बीएलओ के पास जमा करें। इसके लिए बीएलओ को गांव-गांव पहुंचकर फॉर्म संकलित करने में काफी परेशानी हो रही हैं। जिन मतदाताओं को फॉर्म नहीं मिले हैं। वह बीएलओ व संबंधित एसडीएम से मिलें। उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपना फॉर्म जल्द से जल्द ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा कर दें। जिससे उनका नाम सूची में शामिल हो सके। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब जितेंद्र कुमार, लेखपाल राहुल कुमार, रुपेश रंजन सिंहा सहित आदि कर्मी रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया