जमानियां। एसडीएम ज्योति चौरसिया तहसील मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में गणना पत्रों की फीडिंग की जांच और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि बीएलओ बूथ लेवल द्वारा किए जा रहे काम में कोई लापरवाही न हो। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि इस कार्य में लगे कानूनगोह क्षेत्रीय लेखपाल के साथ संबंधित कर्मचारियों साथ बैठक कर फीडिंग की गति की समीक्षा किया गया। और इसके साथ ही चौरसिया ने निर्देश देते हुए। कहा कि कार्य को तेज़ किया जाए। ताकि यह समय-सीमा के भीतर पूरा हो जाए। यदि फीडिंग धीमी गति से होती है। तो कार्य में लगे बीएलओ की लापरवाही पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार आदि भी शिविर कैंप पहुंचकर बीएलओ द्वारा कार्य को और भी तेजी लाने के लिए समय समय पर समीक्षा कर रहे है। बताया जाता है। कि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ लगातार बैठक करके गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग की लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान यदि कोई बीएलओ धीमी गति से काम करता हुआ पाए जाते है। तो कार्य में लगे बीएलओ पर कड़ी कार्यवाही से नहीं बच पाएंगे। इस लिए कार्य की गति बढ़ाने के लिए बीएलओ के साथ-साथ रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और ब्लॉक के सचिवों को भी काम पर लगाया गया है।इसके साथ ही एसडीएम तहसील के अधिकारियों को बूथों पर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने में मदद करने का भी निर्देश दी हैं। यदि फीडिंग के काम में कोई भी लापरवाही पाई जाती है, तो एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, लेखपाल राहुल कुमार आदि कर्मी समीक्षा कार्य में मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया