जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं पूर्व भाजपा विधायिका सुनीता सिंह के द्वारा तियरी गांव में वनवासी बस्ती में ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए जरूरतमंदों और बुजुर्गों सहित असहायों को 150 कंबल वितरित किया गया। शनिवार को उपजिलाधिकारी द्वारा तियरी गांव में असहायों सहित जरूरत मन्दो में कंबल बांटे गए। इस दौरान एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा कि कम्बल वितरण का उद्देश्य गरीबों को सर्दी से राहत दिलाना और मानवीय सेवा को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी आदि सहित जरूरतमंद, दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा महिलाएं, और निराश्रित लोग। लोगों को शीतलहर व कड़ाके की ठंड से बचाना। 150 कंबल वितरण के साथ-साथ अलाव और रैन बसेरों की भी व्यवस्था कराई गई है। इस कार्य में सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। एसडीएम ने जोर दिया कि गरीबों की सेवा करना मानव धर्म है। और कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति बेहाल न रहे। इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, गिरधारी सिंह, तारकेश्वर वर्मा सहित विजय कुमार, रुपेश रंजन सिंहा, कानूनगो अजय यादव, नसीमुद्दीन के अलावा राजस्व कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया