Follow us on

एसडीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश:मतदाता सूची में नाम डालने का

Share this post:

जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ग्राम पंचायत मिर्चा, जबूरना गांवों में पहुंचकर एसआईआर फार्म जल्द से जल्द भरने के लिए एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सोमवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिर्चा गांव सहित अन्य गांवों में एसआईआर मैपिंग के चल रहे। महाअभियान की समीक्षा की। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया कहा कि बीएलओ कर्मियों को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जाए। इसके लिए उन्होंने सख्त निर्देश दिए।ज्योति चौरसिया दौरा कर जायजा लेने के बाद कहा कि इस महाअभियान के तहत सभी प्रपत्र 4 दिसंबर से पहले भरकर संकलित कर लिए जाएं। चौरसिया ने बीएलओ कर्मियों से कहा कि वे मतदाताओं का सहयोग कर प्रपत्रों को एकत्रित करें। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सभी बीएलओ कर्मियों को समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बीएलओ को जल्द से जल्द फॉर्म ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। ताकि पात्र मतदाताओं के नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़े जा सकें। उन्होंने घर-घर सर्वे की गति बढ़ाने लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने और अपलोडिंग प्रक्रिया में त्रुटि न होने देने की हिदायत दी। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने स्पष्ट किया है। कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदाताओं से अपील किया है। कि फार्म जल्द से जल्द भरकर बीएलओ का सहयोग करें उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार एवं क्षेत्रीय लेखपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights