Follow us on

ओवरलोड एवं लाल बाबू लदे भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाए जाने के लिए पत्रक सौंप गोहार लगाई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट                                जमानियां। बिहार की सीमा से गुजरने वाले लाल बाबू (रेत या बालू) लदे भारी ट्रेलरों की अनियंत्रित आवाजाही से जमानिया और आसपास के इलाकों में राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इन वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाओं और जाम का जोखिम बना रहता है। जिसको लेकर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान विजय यादव, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवमूरत यादव, सुब्बा यादव,पप्पू यादव,जवाहिर राजभर तहसील दिवस पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को पत्रक सौंप कर ओवरलोडिंग वाहनों पर रोक लगाए जाने की गोहर लगाई। इस दौरान विजय यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाएं लोगों के लिए जोखिम के साथ काफी चिंताएं बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारी वजन के कारण के कारण ट्रेलरों के अचानक ब्रेक लगाने या असंतुलित होने से आम राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की जान का खतरा लगातार बना रहता है। (ओवरलोड) बालू लादे जाने के कारण मुख्य सड़क गंगा नदी पर बने पक्का पुल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जिससे आवागमन और अधिक जोखिम भरा हो गया है। सीमा जांच चौकियों पर ट्रेलरों के बेतरतीब खड़े होने से लंबा जाम लगता है, जिससे आपातकालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस) का निकलना भी दूभर हो चुका है। लेकिन खनन विभाग से लेकर आरटीओ विभाग मूक दर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देख रहे है। यादव ने कहा कि परिवहन विभाग को सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त नकेल कसनी चाहिए। ट्रेलरों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। भदौरा जमानियां रोड पर दुर्घटनाएं प्रवण ब्लैक स्पॉट एवं मौत की सड़क के रूप में कुख्यात होता जा रहा है। जमानियां भदौरा सड़क मार्ग पर अनेको लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने ने कहा कि वाहनों की अनियंत्रित आवागमन, सड़क सुरक्षा संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव में तथा यातायात नियमों के समुचित अनुमालन नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। विजय यादव ने उपजिलाधिकारी को बताया कि आवश्यक चेवतानी के साथ संकेतक स्पीड ब्रेकर, प्रकाश की व्यवस्था के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने के लिए गोहर लगाई। उक्त मौके पर अपर जिला एवं भू राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x