Follow us on

कंकड़ घाट गंगा नदी और उसके किनारे सड़ रही पीपा पुल को हटाए जाने की लोगों ने गोहर लगाई।

Share this post:

कंकड़ घाट गंगा नदी और उसके किनारे सड़ रही पीपा पुल को हटाए जाने की लोगों ने गोहर लगाई।

 

जमानियां। वर्षों पहले बने जमानियां कंकड़घाट से धरम्मपुर घाट को जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने पीपा पुल सालों से पानी में सड़ रहा है। लेकिन उसे हटाने के लिए लोकनिर्माण विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। बताया जाता है। कि जमानियां कंकड़घाट से धरम्मरपुर घाट गंगा नदी पर वर्षों पहले पीपा पुल बनाया गया था। लेकिन पक्का पुल के निर्माण होने के कारण दर्जनों पीला पुल को छोड़ अन्य को कंकड़ घाट गंगा नदी से हटाया गया। शेष पीपा पुल आज भी गंगा नदी में सड़ रही है। गंगा नदी किनारे पानी में सड़ने के कारण स्नान घाट बद से बदतर हो चुकी है। स्थानीय लोग कंकड़ घाट गंगा नदी में स्नान करना छोड़ दिया है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, उमेश कुशवाहा, हेमंत यादव, कैलाश गुप्ता, शशिकांत बर्नवाल सहित आदि लोगों का कहना रहा है। पानी में कई वर्षों से पीपा पुल सड़ने से उस स्थान का पानी चारों तरफ से गंदगी से घिर जाने से पानी में बदबू दुर्गंध उठने लगी है। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर तमाशा देखते रहते है। लोगों का कहना रहा कि गंगा नदी में सड़ रही पीपा पुल में विषैली जंतुओं का होने का डर भी स्नान करने वालों को सता रहा है। पीपा पुल छोड़ दिए जाने से दूर दूर तक फैली गंदगी को देखा जा सकता है। लोग इस कंकड़ घाट पर स्नान करना छोड़ दिया है। मुन्ना गुप्ता सहित आदि लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल पीपा पुल को हटवाने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा पीपा पुल हटाने के लिए कार्यवाही नहीं किया। तो विभाग के खिलाफ आंदोलन चलाने के साथ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x