राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट
कछवां-थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई प्राप्त जानकारी के अनुसार कटका गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बीती रात चोरों द्वारा 10कमरो के ताले चटकाकर लगभग लाखों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया गया वहीं विद्यालय में लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला प्रधानाध्यापक शिव गोविंद तिवारी ने बताया कि चोरों ने 3स्टोर रूम ,3कार्यालय कक्ष, 1स्मार्ट रूम ,1लैब ,1लाइब्रेरी तथा कक्षा 6 कक्ष के दरवाजों का ताला तोड़ कर एक इन्वर्टर,दो बैटरी, स्टील की थाली गिलास समेत अनाज एवं खाने पीने वाले चींजों को भी उठा ले गये
प्रधानाध्यापक ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे विद्यालय पहुंचा तो सभी कमरों के टूटे ताले और खुले दरवाजे देखकर हमारे होश उड़ गये तो हमने तत्काल ग्राम प्रधान, एबीसए एवं 112पर सूचना दी सूचना मिलते ही कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और फारेंसीक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया गौरतलब है कि इसी विद्यालय में पूर्व में भी चार बार लाखों की चोरी हो चुकी है इसके बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं किया गया ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस ने प्रभावी गश्त या निगरानी की व्यवस्था नहीं की जिससे चोरों के हौसले बुलंद है क्षेत्रिय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया