सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कंपोजिट विद्यालय फुली में लर्निंग कॉर्नर एवं बाला पेंटिंग्स उद्घाटन अकादमिक रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। लर्निंग कॉर्नर एवं बाला पेंटिंग्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए। अरविन्द कुमार सिंह ने बताया गया। कि निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इसको प्रत्येक विद्यालय में स्थापित करना है। ताकि बच्चों का अधिगम स्तर बढ़ाया जा सके। लर्निंग कॉर्नर में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान के अध्ययन में उपयोगी टी,एल,एम भी रखे जाते हैं। बताया जाता है। की बुधवार
को कंपोजिट विद्यालय फूली में पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बेहतर पेंटिंग बनाने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ यादव ने बच्चों द्वारा बनाई गई, पेंटिंग के माध्यम से जागरूक रहने संबंधी रेखाचित्र बनाए। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह, शिवबच्चन प्रसाद, पारस नाथ राय, चंदन पांडे, उर्मिला यादव, अनीता कुमारी,वंदना, नसीमा बनो, प्रतिष्ठा दुबे, इत्यादि लोग उपस्थित थे।