Follow us on

कमला मेमोरियल स्कूल में महाशिवरात्रि पर भक्ति और सांस्कृतिक रंगों की छटा

Share this post:

गुफरान अहमद 

मीरजापुर, धौरूपुर स्थित कमला मेमोरियल स्कूल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं शिव-स्तुति के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो उठा। भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने “शंकरा रे शंकरा”, “बम-बोले” और “होली खेले मशाने में” जैसे भक्तिमय गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आशीष यादव एवं प्रधानाचार्या गायत्री यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की सफलता में को-ऑर्डिनेटर रजनी जायसवाल, स्नेहलता श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, अंकित मिश्रा और अंजेश मौर्या का विशेष योगदान रहा। पूरे विद्यालय परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x