अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त जोनों में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र, प्रमुख घाटों को जाने वाले मार्ग, नदेसर क्षेत्र, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने, रोडवेज क्षेत्र, मिश्रि की दुकानों के सामने, प्रमुख बाजारों, चौराहों, तिराहों एवं शहर की मुख्य सड़कों पर विशेष अतिक्रमण विरोधी, यातायात सुधार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया गया।अभियान का उद्देश्य धार्मिक, पर्यटक एवं अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक सुरक्षा, सुगम यातायात, पैदल यात्रियों की सुविधा, आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा।अभियान के प्रमुख उद्देश्य (निर्देशात्मक बिंदु). अतिक्रमण पर शून्य सहनशीलता सड़कों, फुटपाथों, चौराहों व तिराहों पर लंबे समय से खड़े अनधिकृत/अनावश्यक वाहन, ठेले-खोमचे, अस्थायी दुकानें, निर्माण सामग्री,लोहे के एंगल,बालू,ईंट आदि को तत्काल हटाने की कार्रवाई। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश।यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सुचारु बनाना नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों को हटाकर चालान/सीज की कार्रवाई। वन-वे, डायवर्जन, स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रॉसिंग एवं सिग्नल का सख्ती से पालन कराना। सार्वजनिक परिवहन,ई-रिक्शा,ऑटो व टेम्पो को निर्धारित स्थानों से ही संचालित कराने के निर्देश।. पैदल यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर पैदल मार्ग सुनिश्चित करना। मंदिर, घाट, बाजार व रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश। भीड़ नियंत्रण एवं सार्वजनिक अनुशासन बॉक्स फॉर्मेशन, बैरिकेडिंग एवं पिकेट ड्यूटी के माध्यम से भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन।अव्यवस्थित भीड़,ठेलों की अनियंत्रित कतार व सड़क घेरकर व्यापार करने पर तत्काल कार्रवाई।निरंतर निगरानी एवं दोहराव रोकने के निर्देश संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में दैनिक निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश। हटाए गए अतिक्रमण के स्थानों पर पुनः कब्जा न हो, इसके लिए नियमित गश्त।. जनसहयोग एवं शालीन व्यवहार कार्रवाई के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों व श्रद्धालुओं के साथ संयमित, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश। जनहित में किए जा रहे अभियान की जानकारी देकर स्वैच्छिक अनुपालन के लिए प्रेरित करना।अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का विवरण:-जोन टीमो की संख्या फूट-पेट्रोलिंग किये गये स्थानो की संख्या कृत कार्यवाही काशी 31 31 34 पुलिस एक्ट- 134अतिक्रमण सम्बन्धी अभियोग- 07शमन शुल्क- 06 वाहन से लगभग-10000 रूपये वरूणा 35 35 34 पुलिस एक्ट- 20अतिक्रमण सम्बन्धी अभियोग- 01गोमती 19 21 292 बीएनएस – 137अतिक्रमण सम्बन्धी अभियोग- 07शमन शुल्क-92 वाहन से लगभग-142500 रूपयेयातायात 11 11 शमन शुल्क-22 वाहन से लगभग-32500 रूपये योग 96 98 34 पुलिस एक्ट- 183292 बीएनएस – 137अतिक्रमण सम्बन्धी अभियोग- 15शमन शुल्क-98 वाहन से लगभग-184500 रूपये भविष्य के लिए सख्त निर्देशअतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर एवं नियमित रूप से चलाया जाएगा। पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर अभियोग पंजीकरण, वाहन सीज एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले किसी भी व्यक्ति/संस्था के प्रति कोई रियायत नहीं दी जाएगी